सेवा में ही राम है


नई दिल्ली : आज जब भारत में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जगह जगह कीर्तन, भंडारे आदि कार्यक्रम आयोजन हो रहे थे वहीं समाजसेवी भूपेंद्र सिंह रावत राम के बंदों की सेवा में लगे थे।

वसुंधरा सैक्टर 5 के निवासी समाजसेवी और हेल्प एंड केयर फाउंडेशन के संस्थापक भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम गरीब एवं अमीर सभी के हैं इसलिए उन्होंने इस अनोखे पल को भी जरूरतमंद लोगों के बीच में जाकर मनाने  का निश्चय किया। उन्होंने इस उपलक्ष्य में जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, और उनके अभिभावकों को दिए, तेल इत्यादि देकर उन्हें प्रभु श्री राम के आचरण से अवगत कराया और उन सभी से इस पावन अवसर पर अपने अपने घरों में दिए जलाकर  उत्सव मनाने का आग्रह किया । इसके साथ ही रावत ने साहिबाबाद स्वास्थ्य केंद्र से टीबी मुक्त समाज के अंतर्गत तीन नए मरीजों को गोद लिया और उनको पोष्टिक आहार दिया तथा उन सभी का इलाज चलने तक उनके पोष्टिक आहार की जिम्मेदारी ली जिससे को वो सभी मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकें।




भूपेंद्र का मानना है कि अगर हम सभी देशवासी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के आचरण को एक प्रतिशत भी अपने जीवन में अपना लें तो समाज की दिशा और दशा में बहुत परिवर्तन हो सकता है।

नए कपड़े पाकर सभी बच्चे और उनके अभिभावक बहुत ही खुश थे और सभी ने इस उपलक्ष्य में श्री राम को याद कर  जयघोष भी किया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *