उत्तराखंड सेवा चयन आयोग




RECRUITMENT :
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इन पदों के लिए आवेदक 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है और जून माह में परीक्षा प्रस्तावित है। 




परीक्षा के लिए आयु सीमा व किस कैटेगिरी में कितने पद 

समूह-ग की परीक्षा के लिए 21 से 42 वर्ष के बीच आयु सीमा निर्धारित की गई है। 

अनुदेशक विद्युतकार के 75 पद 

अनुदेशक फिटर के 70 

अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के 40 

वेल्डर के 28 

इंप्लाइबिलिटी स्किल के 241 

कला-गणित के 18 

ड्राफ्टमैन सिविल के 13 

फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी के 13 

मशीनिस्ट के 13

स्वीइंग टेक्नोलॉजी के 13 

मैकेनिक मोटर व्हीकल के 10 

इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेटिनेस के 8 

कॉस्मेटोलॉजी के 8  

स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 6  

टर्नर के 6  

रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नोलॉजी के 5 

ड्राफ्टमैन मैकेनिक के 4  

प्लंबर के 3 

कंप्यूटर ऑपरेशन के 2  

मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग के 2 

मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर के 2 

मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाएंसेज के 2  

पेंटर जनरल के 2 

कारपेंटर का 1  

ड्रेस मेकिंग व सर्वेयर के 1-1 पद 

आवेदन शुल्क 

इन पदों में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये एवं एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये होगा। आवेदक  आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172, वॉट्सएप नंबर 9520991174 और ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर संपर्क कर आवेदन संबंधी जानकारी ले सकते हैं ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *