कलजीखाल ब्लाक पौड़ी





पौड़ी :
सामाजिक कार्यकर्ता कोतवाल सिंह चौहान और कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम ओलनाकोट और बनेख गांवों के ग्रामीणों के सालों संघर्ष के बाद सड़क का सपना भूमि पूजन के साथ साकार हुआ। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने ओलनाकोट-बाडियूं सड़क तथा बनेख में बनेख-सुरमाडी-मैडा सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।





इस अवसर पर राजकुमार पोरी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में विकास के लिए वचनबद्ध है। गांव में जो सड़क आई है उसमें आप सभी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सड़क आने से अब गांव मूलभूत सुविधाओं से जुड़ेगा और युवाओं को स्वरोजगार करने में सुविधा होगी। मेरा प्रयास रहेगा कि सड़क निर्माण जल्द से जल्द हो। आप सभी ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

वहीं कल्जीखाल ब्लॉक के संजय चौहान जो कि पहाड़ी घरात नाम से पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद घर-घर पहुंचा रहे हैं ने कहा कि लगभग 90 वर्ष की आयु में भी मेरे पिताजी श्री कोतवाल सिंह चौहान जी का सपना सड़क मार्ग का उद्घाटन करके साकार हो  गया। उन्हें सरकारी नौकरी से रिट्रीयर हुए लगभग 30 वर्ष हो गए है तब से वे अपने गांव में रहकर समाजसेवा कर रहे हैं। आज उन्हीं के आशीर्वाद से हम भी उनके पदचिन्हों पर चलकर परमात्मा के आशीर्वाद से निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 




संजय चौहान ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी, माननीय गढ़वाल सांसद श्रीमान तीरथ सिंह रावत जी, माननीय विधायक पौड़ी श्रीमान राजकुमार पोरी जी, माननीय प्रमुख कल्जीखाल महोदया श्रीमती बीना राणा जी और आप सभी सम्मानित जनता का बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं। जिनके कारण आज मेरे पिताजी का वर्षो का सपना साकार करने में आप सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुझे पूर्ण विश्वास है आप सभी का मार्गदर्शन, स्नेह, सहयोग समर्थन आगे भी हमारे परिवार को निरंतर मिलता रहेगा। 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना राणा, श्रीमान कोतवाल सिंह चौहान, प्रधान ओलना श्री मोहन सिंह रावत, पंचाली श्रीमती संतोषी देवी, विधायक प्रतिनिधि श्री मनोज नैथानी, श्री वीरेंद्र नेगी, श्री सुभाष रावत, श्री ग्रीस नैथानी, श्री अशोक रावत,  आदि उपस्थित रहे। 






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *