गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास टूटी चट्टान




UTTARKASHI :
उत्तराखंड में हादसे हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहे। अब उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रिय राजमार्ग पर डबरानी के पास चट्टान टूटने से कई लोग दब गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व राजस्व टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। अभी तक एक मृतक और आठ घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए सीएससी हर्षिल भेजा गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। जहां चट्टान टूटी है उसके आस पास आग लगी होने से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। 

जानकारी के अनुसार डबरानी के पास अचानक चट्टान टूटने से बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक मारुती 800 कार, BRO का ट्रक, एक जेसीबी मशीन एवं एक पानी का टेंकर उसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 




हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना की पूरी जानकारी ली और बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने कर तुरंत राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। 

इस बीच गंगोत्री हाईवे पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। जिससे दोनों ओर  लंबा जाम लग गया है। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य जारी है। 

वहीं हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस  हादसे के कुल आठ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है। इनमे से कोई भी अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *