उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी






WEATHER UPDATE :
पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में सूरज का ताप इतना बढ़ गया है कि लोग गर्मी से बेहाल हैं। उत्तराखंड में भी इस बार झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। हाल ये है कि राजधानी दून का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिसके चलते गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है। 

पिछले सात दिन से मई महीने में अब तक पारा 40 डिग्री के पार हो गया है। इस बीच चार बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे के साथ 40.6 डिग्री दर्ज किया गया वहीं पंत नगर का तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। 




मौसम वैज्ञानिकों मुताबिक बुधवार से अगले दो दिन तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में दोपहर और शाम के समय 30 से 40 किलोमीटर की तेजी से हवाएं चलने की संभावना व हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से पहाड़ों पर भी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। मसूरी, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, टेहरी समेत पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तापमान में हुई बढ़ोतरी से दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *