सीएम धामी ने गैरसैंण शासकीय आवास परिसर में  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया वृक्षारोपण





कर्णप्रयाग :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित शासकीय आवास परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है और हम वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में वन क्षेत्र के विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं। 

सीएम ने कहा विधानसभा गैरसैंण के प्रभारी श्री शेखर पंत जी ने विधानसभा परिसर में 4 हजार से अधिक फलदार पौधे लगाए हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति पंत जी की प्रतिबद्धता एवं उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। 

सीएम धामी ने देहरादून प्रस्थान करने से पूर्व स्थानीय प्रतिष्ठान स्वामियों एवं जनता से उनका हाल चाल जाना और उनसे प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का फीडबैक भी लिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल भी मौजूद रहे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *