उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई जिलों के डीएम बदले संदीप तिवारी होंगे चमोली के डीएम




Dehradun :
उत्तराखंड में प्रशासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर कई जिलों के डीएम को बदल दिया है साथ ही कुछ सीडीओ के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों का कद बढ़ाया गया है। कुल 45 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 
इनमें 37 आईएएस, एक आईएफएस, सचिवालय सेवा का एक और छह अधिकारी प्रांतीय सिविल सेवा से हैं।

देहरादून की डीएम सोनिका को अपर सचिव सहकारिता, निबंधक सहकारिता मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाड़ा बनाया गया है। उनकी जगह सेविन बंसल को डीएम देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। 

धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।




चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जगह संदीप तिवारी डीएम चमोली होंगे। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का तबादला एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे को ये जिम्मेदारी दी गई है। 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है। हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है।

मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे से सिडकुल महानिदेशक उद्योग और मुख्य कार्यपालक अधिकारी कड़ी ग्रामोद्योग बोर्ड वापस ले लिया गया है। सी रविशंकर से मुख्य कार्य अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (युकाड़ा) चार्ज वापिस लिया गया है। 

सचिव मुख्यमंत्री डॉ. सुरेंद्र नारायण को राजस्व की जम्मेदारी दी गई है।अल्मोड़ा से सीडीओ आकांक्षा कोंडे को हरिद्वार भेजा गया है। सीडीओ उत्तरकाशी जयकिशन अब उपाध्यक्ष डीडीए उधमसिंह नगर होंगे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *