सीएम धामी के निर्देश पर शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी ठेका संचालकों में मचा हड़कंप





देहरादून :
मंगलवार को सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम द्वारा 
प्रदेशभर की 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। अचानक हुई इस छापेमारी से ठेका संचालकों में हड़कंप मच गया।

सीएम धामी को पिछले कुछ महीनों से प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग, मनमानी और कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। सीएम ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और आबकारी विभाग को शराब तस्करों पर अभियान चलाते हुए उन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे।




प्रशासन और आबकारी विभाग टीम देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में एक साथ छापेमारी अभियान चला रही है। 

सीएम धामी ने कहा है कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक व बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता है तो ऐसी दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *