चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति (रजि०) उत्तराखंड ने पावन नगरी हरिद्वार के लुधियाना धर्मशाला में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कोर कमेटी के पदाधिकारी, उत्तराखंड प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी, दिल्ली प्रदेश से मनोनीत जिलाध्यक्षों और चिन्हीकरण से वंचित राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने प्रतिभाग किया।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हमने अपनी लंबित मांगों के निवारण हेतु एक ठोस रणनीति बनाने के साथ साथ माननीय मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पास होने पर धन्यवाद पत्र एवं अन्य मांगो हेतु एक ज्ञापन देने का कार्यक्रम निर्धारित किया।