नीलकंठ ट्रैक पर फंसे विदेशी पर्यटकों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला





GOPESHWAR :
बदरीनाथ धाम के नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बुधवार काे सकुशल सुरक्षित 
बद्रीनाथ पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार एक विदेशी दल, जिसमें ब्राज़ील और स्पेन के 18 सदस्य शामिल थे जो बिना गाइड के ही नीलकंठ ट्रैक पर निकले थे। लेकिन उनमें से कुछ रास्ता भटक गए और वहीं फंस गए।  मंगलवार देर रात बद्रीनाथ काेतवाली से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पोस्ट बद्रीनाथ से मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 




पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि के अंधेरे में जंगल और नदी नालों के बीच से अपनी रणनीति बनाते हुए, सभी संभावित मार्गों का निरीक्षण किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी बाधाओं को पार करते हुए चार विदेशी पर्यटकों को नीलकंठ ट्रैक पर ढूंढ निकाला और उन्हें सकुशल बद्रीनाथ पहुंचाया। 

विदेशी पर्यटक दल के सदस्यों ने बद्रीनाथ  पुलिस और एसडीआरएफ टीम के प्रयासों की सराहना की। 

सुरक्षित निकाले पर्यटकों का विवरण 

1-जोसेफ (56) वर्ष निवासी- स्पेन

2-पाउलो (39) वर्ष निवासी- ब्राजील

3-रोड्रिगो (38) वर्ष निवासी-ब्राजील

4-डैनीलो (43) वर्ष निवासी- ब्राज़ील




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *