नैनीताल कर्णप्रयाग हाईवे पर उत्तराखंड रोडवेज की बस सड़क किनारे लटकी यात्रियों की सांसे हलक में अटकी




कर्णप्रयाग :
 
सोमवार को नैनीताल से गोपेश्वर जा रही उत्तराखंड परिहवन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खाई की ओर लटक गई, जिससे बस में बैठी 16 सवारियों की सांसें हलक में अटक गई। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने  से बच गई। बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर निकाला गया। 

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी, तो नैनीताल कर्णप्रयाग हाईवे पर खेती इंटर कालेज के पास बस का पहिया अचानक फिसलकर सड़क से बाहर निकल गया। चालक ने किसी प्रकार बस को नियंत्रित किया। बस को सड़क से बाहर जाते देख बस में बैठी सवारियों का डर के मारे चीखें निकल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से बस को सड़क पर लाने के बाद गोपेश्वर के लिए रवाना किया। 

चौकी पुलिस कर्मी आनंद शाह ने बताया कि सभी सवारियां सकुशल हैं। बस को सड़क पर निकालकर गोपेश्वर रवाना किया गया। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *