उत्तराखंड : ग्राम प्रंचायतों का कार्यकाल समाप्त आज से प्रशासक संभालेंगे कमान





देहरादून :
प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर समस्त गठित ग्राम पंचायतों का 27 नवंबर को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। प्रशासन की ओर से हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों के 7, 477 ग्राम पंचायतों में बुधवार शाम से प्रशासक नियुक्त कर दिए जायेंगे। ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को  प्रशासक बनाया जायेगा। क्षेत्र पंचायतों में उपजिलाधिकारी काम देखेंगे। 

सचिव चंद्रेश कुमार के आदेश के अनुसार नई ग्राम पंचायतों के गठन या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह महीने के अंदर जो भी पहले हो, प्रशासक नियुक्त किए जायेंगे। इसके लिए संबंधित जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है। जिलाधिकारियों की ओर से नियुक्त प्रशासक ग्राम पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति पर पद ग्रहण करेंगे, जो नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे व सामान्य रूटीन कार्यों को ही कर सकेंगे। 

वहीं क्षेत्र पंचायतों में 29 नवंबर से प्रशासक नियुक्त होंगे। प्रशासक के रूप में एसडीएम को नियुक्त किया जाएग, इसके लिए भी ज़िलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *