उत्तराखंड : प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं कक्षा 9 में नहीं पढ़ पाएंगे गृह विज्ञान, गणित विषय हुआ अनिवार्य





देहरादून :
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गृह विज्ञान में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राएं अब कक्षा 9 में ये विषय नहीं पढ़ पाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पाठ्यक्रम में गणित को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय की बैठक में राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा में यह सिफारिश की गई है।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब तक कक्षा 9 में गणित विषय के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का विकल्प दिया गया था, लेकिन अब एनईपी 2020 के पाठ्यक्रम में गणित को हाईस्कूल में अनिवार्य विषय बनाया गया है। यही वजह है कि एनसीएफ की तर्ज पर राज्य के पाठ्यक्रम की जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसमें कक्षा 9 से गणित को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई है।

शिक्षा विभाग ने बताया कि कक्षा 9 में छात्रों को सामान्य और स्टैंडर्ड गणित में से एक विकल्प चुनना होगा। छात्राएं गृह विज्ञान के स्थान पर सामान्य गणित ले सकेंगी। हाईस्कूल पास करने के बाद वे बायोलॉजी या अन्य विषयों से पढ़ाई कर सकेगी। स्टैंडर्ड गणित वाले छात्र या छात्राएं हाईस्कूल पास करने के बाद इंटर में भी गणित की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *