DEHRADUN : दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ





JYOTISH MAHAKUMBH :
प्रदेश की राजधानी देहरादून में देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषियों के दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शुभारंभ किया। सातवें ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हो रहा है। 

महाकुंभ में देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषी निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे। इस बीच वो लोगों की शंकाओं का निवारण करेंगे साथ ही कुंडली देखकर उनका भविष्य बताएंगे। अगर आपके पास कुंडली नहीं है, तो भी मौके पर ही कुंडली बनाने की सुविधा मिलेगी। 

शनिवार को सुबह नौ बजे महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही लोगों के लिए निशुल्क परामर्श की सुविधा शुरू हो जाएगी। इस दौरान ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा, नक्षत्र विद्या, राशिफल, कुंडली मिलान, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष, न्यूमेरोलॉजी, टैरो कार्ड और हैंडराइटिंग के विशेषज्ञ परामर्श के लिए मौजूद रहेंगे। 

ये प्रमुख ज्योतिषी होंगे शामिल

कार्यक्रम में पंडित केए दुबे पद्मेश, डॉ. अजय भांबी, डॉ. वाई राखी, पंडित पुरुषोत्तम गौड़, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लेखराज शर्मा, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डॉ. एचएस रावत, विभा शर्मा, शीतल शर्मा, समेत अन्य नामी ज्योतिषी शामिल होंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *