जौलीग्रांट में हाथी के हमले से दम्पति की दर्दनाक मौत क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत





देहरादून :
जौलीग्रांट से एक दर्दनाक घटना की खबर आ रही है। यहां वार्ड पांच में जंगल गए एक पति-पत्नी को हाथी ने हमला कर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। 

घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवो को जंगल से निकालकर सड़क पर लाया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम दोनों के शवो को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में लेकर गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राकेश पंवार (70) और उनकी पत्नी सुशीला पंवार (65) थानो वन रेंज में चारा पत्ती लेने गए थे। उसी दौरान एक हाथी ने अचानक से उन पर हमला कर दिया। दंपति अचानक हुई इस हमसे से खुद को संभाल नहीं सके। हठी ने उन्हें बड़ी बेदर्दी से पटक पटक कर मार डाला। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवो को जंगल से निकालकर सड़क पर लाया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम दोनों के शवो को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में लेकर गई। दोनों के शवों का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

देहरादून के जौलीग्रांट में बुधवार को हाथी ने पति-पत्नी को पटक पटककर मार डाला




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *