नई दिल्ली : सनातन के सबसे बड़ा महाकुंभ 13 जनवरी से आरम्भ हो रहा है जिसकी चर्चा इस बार पूरे विश्वभर में हो रही है। हिंदुओं की एकता के इस संगम में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में गंगा मैया का महत्व भी बढ़ जाता है।
महाकुंभ की महानता को देखते हुए हिमालय बचाओ आह्वान के मेंटर और वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता विधायक किशोर उपाध्याय ने सन्त समाज, केन्द्र और राज्य सरकारों से तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि इस महाकुंभ की थीम और संकल्प “हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ” पर आधारित होगी तो 144 वर्ष के अंतराल पर आयोजित महाकुम्भ सार्थकता को प्राप्त होगा। इस पहल का वैश्विक असर होगा और वैश्विक समुदाय भारत के साथ सहयोग की भावना से खड़ा होगा।
उपाध्याय ने कानपुर में स्थापित चमड़ा उद्योग की गंदगी से भी गंगा को बचाने का आह्वान किया है।