उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरकंडा मंदिर पहुंच सुविधाओं का लिया जायजा





टेहरी :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर दो बच्चों के साथ जनपद टिहरी में स्थित माँ सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे। वे कद्दू खाल से रोपवे के द्वारा मंदिर पहुंचे थे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ सुरकंडा देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि,कल्याण और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं व प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा किए गए रोपवे के निर्माण से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे हैं । हमारे द्वारा शीतकालीन यात्राएं शुरू की गई है इससे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार ईजाफा हो रहा है। जिसके फलस्वरूप स्थानीय लोगों की आजीविका में भी वृद्धि हुई है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों व श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं का फीडबैक भी लिया और स्थानीय स्वयं सहायता महिला समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित स्थानीय सामग्री की भी खरीदारी की। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *