अचिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन दिल्ली एनसीआर द्वारा प्रवासी मामलों के दर्जा प्राप्त मंत्री पूरण चंद नैनवाल का उत्तराखंड सदन में किया गया भव्य स्वागत, साथ ही उन्हें आंदोलनकारियों से जुड़े मामलों से भी अवगत करा दिया ज्ञापन


नई दिल्ली : उत्तराखंड सरकार द्वारा पुरण चन्द नैनवाल को प्रवासी उत्तराखंड के मामलों का दर्जा प्राप्त मंत्री नियुक्त किये जाने पर अचिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठनों ने उत्तराखंड सदन में उनका स्वागत किया साथ ही काफी लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर उनको ज्ञापन सौंपा ।

आंदोलनकारी संगठनों ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि नैनवाल जी उनकी मांगों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाएंगे । नैनवाल जी स्वयं भी दिल्ली आंदोलन से जुड़े रहे थे और उनके ही कई साथी इस मांग को लेकर अपनी आवाज लगातार उठाते आ रहे है। इस मुद्दे पर नैनवाल जी ने भी विश्वास दिलाया कि वह उनकी फाइल को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और जो भी करवाई के तहत दिल्ली से मदद होगी प्रवासी समाज के मंत्री के दायित्व से उनको पूरा करने में हमारी समिति अहम भूमिका निभाएगी। 

अचिन्हित राज्य आंदोलनकारी दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ सदस्य प्रताप सिंह साही सहित अध्यक्ष मनमोहन शाह एवं अनिल पंत, रविन्द्र चौहान, किशोर रावत सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *