केदारनाथ : गौरीकुंड के वन क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट सहित 7 लोगों की मौत मारने वालों में एक बच्चा भी शामिल


केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलीकॉप्टर छह तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा था तभी गौरीकुंड क्षेत्र में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सभी 6 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और उसके द्वारा राहत कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर रविवार सुबह 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए जा रहा था। गौरीकुंड के वन क्षेत्र में पहुंचने पर इसका रडार से संपर्क टूट गया। 5 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि जमीन से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में आग की लपटें देखी गईं। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री धामी ने इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए है।

हादसे की सूचना जंगल की तरफ घास काट रहीं कुछ महिलाओं ने दी। जिसके बाद आपदा प्रबंधन केंद्र सक्रिय हुआ और एनडीआरएफ व एसडीआरफ की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। घटना की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चलेगा। अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि खराब मौसम दुर्घटना का कारण हो सकता है। चराधाम यात्रा में लगातार हो रही हेलीकॉप्टर की बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का कारण बन गई हैं।

इससे पहले भी केदारनाथ क्षेत्र के ही गौरीकुंड हाइवे पर केस्ट्रल कंपनी के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ गई थी। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर में 5 यात्रियों की जान बच गई। 17 मई को ऋषिकेश एम्स की एयर एंबुलेंस की भी केदारनाथ धाम के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। वहीं इसी सीजन में 8 मई को उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 यात्रियों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *