चमोली खबर : पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट के तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, फोन और नकदी बरामद


ज्योर्तिमठ : थाना गोविंदघाट पुलिस ने लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी व लूटे गए फोन बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने थाना गोविन्दघाट में 20 जून को सूचना दी कि वे अपने दो पुरुष व दो महिला साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे। 19 जून की रात को करीब 12 बजे घांघरिया स्थित लक्ष्मण गंगा नदी पर बनी पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन सभी के साथ लाठी-डंडों व पत्थरों से मारपीट की और उनके व सभी साथियों के मोबाइल फोन छीन लिए और जबरदस्ती कोड पूछकर कुल 47,000 रुपये गूगल पे/फोन पे के माध्यम से किसी अज्ञात नंबर पर ट्रांसफर करवा दिए। बदमाशों ने महिला साथियों के साथ भी अभद्रता की और डरा धमकाकर उनकी तलाशी ली। यही नहीं बदमाशों ने उनका कॉलेज पहचान पत्र लेकर उसकी फोटो खींची और धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो वे कॉलेज आकर गोली मार देंगे। 

मामले की संवेदनशीलता और पर्यटन क्षेत्र को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद थाना गोविन्दघाट पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक श्री अमनदीप सिंह, चौकी प्रभारी घांघरिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी।

चौकी प्रभारी घांघरिया ने थानाध्यक्ष विनोद सिंह रावत के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अथक प्रयासो के बाद मात्र 24 घंटे के अंदर लूट की घटना में शामिल तीनों शातिर अभियुक्तों को घांघरिया बायपास रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया माल, जिसमें ₹18000 रुपये नगद और 01 आईफोन शामिल है, बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी पुत्र बलजिंदर सिंह (उम्र 30 वर्ष), राजेंद्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह (उम्र 21 वर्ष), और वंशदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों टीमोंवाल, थाना ख़लचिया, जनपद अमृतसर के निवासी हैं। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1.उप निरीक्षक श्री विनोद सिंह रावत (थानाध्यक्ष गोविन्द घाट)

2. उपनिरीक्षक श्री अमनदीप सिंह (प्रभारी चौकी घांघरिया) 

3. अ0उ0नि0 भीम सिंह नेगी

 4. अ0उ0नि0  कैलाश चंद्र जोशी 

5. हे0कां0 आशा लाल

 6. हे0कां0 अमरदेव  

7. हे0कां0 राकेश पटवाल  

8. हे0कां0 दिगम्बर  

9. हे0कां0 मदन कन्याल 

10. कां0 भूपेंद्र सिंह नेगी 

11. कां0 राहुल 

12.कां0 गौरव 

13. कां0 रजत शर्मा 

14. फायरमैन सूरज 

15. फायरमैन यशवंत 

16. चालक मनोज 

17. म0कां0 नंदी नेगी

18. कां0 राजेंद्र रावत (सर्विलांस सेल) 

19.  हो0गा0 भवानी लाल 

20. हो0गा0 केशव 

21. हो0गा0 सचिन 

22. हो0गा0 मुकेश 

23.  हो0गा देवी लाल 

24. हो0गा रमेश सिंह 

25. हो0गा जगदीश 

26. हो0गा गजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *