रूद्रप्रयाग में बड़ा बस हादसा, यात्रियों से भरी टेंपों ट्रेवलर बस अलकनंदा नदी में समाई, एक की मौत बाकियों का रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग में बस हादसा : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में आज सुबह सुबह एक बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। घोलतीर के पास यात्रियों को ले जा रही टेंपो ट्रेवलर बस के अलकनंदा में गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 9 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 18 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग के घोलतीर के पास यात्रियों से भरी टेंपो-ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। टीम ने बताया कि बस में 18 यात्रियों के होने की बात सामने आई है। एक महिला मृत पाई गई है जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।

ये हादस कैसे हुआ इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। बारिश की वजह से अलकनंदा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है ऐसे में कुछ यात्रियों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन जांच में लगा हुआ है, जांच के बाद ही घटना की पुख्ता जानकारी मिल पाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *