चमोली खबर :  पंचायत चुनाव से पहले गौचर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप


कर्णप्रयाग : प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराने के उद्देश्य से चमोली पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी चैकिंग के दौरान मंगलवार 8 जुलाई को कोतवाली कर्णप्रयाग के अंतर्गत गौचर पुलिस टीम द्वारा भट्टनगर मार्ग पर आल्टो वाहन संख्या UK07AT 8879 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 5 पेटी इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की एवं 1 पेटी बी यंग बियर (कुल 6 पेटी अवैध शराब) बरामद की गई।

पुलिस ने वाहन चालक राहुल बिजल्वाण (29 वर्ष) पुत्र मदन लाल बिजल्वाण, निवासी ग्राम सुदाडा, पोस्ट बहेड़ा, थाना चंबा, जिला टिहरी गढ़वाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की। 

चमोली पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए हम प्रतिबद्ध है।

चैकिंग करने वाली पुलिस टीम 

उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह गुसाईं

हे0का0 प्रदीप बहुखण्डी

हे0का0  अशोक रावत

का0 सन्तोष बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *