उत्तराखंड : चमोली जनपद में फिर फटा बादल 6 भवन ध्वस्त जबकि तीन लोग लापता

नंदप्रयाग : चमोली जनपद में प्रकृति का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी जगह जगह भूस्खलन हो रहा है और पहाड़ से बार बार पत्थर गिर रहे हैं। बुधवार देर रात नंदानगर विकासखंड में बादल फटने से आई तबाही में 6 भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाडा के ऊपर पहाड़ी में भारी वर्षा के कारण बुधवार रात बादल फटने से स्थानीय गदेरे में पानी बढ़ गया और वो अपने साथ काफी मलबा लेकर आया। मलबे से 06 भवन पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और 05 लोग लापता हो गए हैं। घटना स्थल पर पहुंची एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से 02 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन 03 लोग अभी भी लापता है, उनकी तलाश जारी है। 

जलप्रभाव के इस आवेग को देखकर हर किसी के रोंकटे खड़े हो गए। स्थानीय लोग अब भी खौफ में हैं। वो यही सोच रहें हैं कि कहीं फिर से तबाही हमें बर्बाद न कर दे। 

सीएमओ चमोली द्वारा जानकारी दी गयी कि मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी है।

वहीं नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं मे भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों को क्षति पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है । मोक्ष नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *