उत्तराखंड : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर धाम में चल रहे मास्टर प्लान का जायजा लिया





ज्योतिर्मठ :
 उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा में प्रतिभाग किया और श्री बद्री विशाल के दर्शन कर देश और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। 

महामहिम राज्यपाल का बद्रीनाथ पहुंचने पर चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्यपाल को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद वे बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे। 

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने जिलाधिकारी गौरव कुमार से धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी ली।  जिलाधिकारी द्वारा मास्टर प्लान के कार्यों से राज्यपाल महोदय को अवगत कराया गया, इस पर राज्यपाल ने सिविक एमीनिटी सेंटर, सिविक कम्युनिटी  सेंटर, अराइवल प्लाजा और हॉस्पिटल बिल्डिंग की प्रगति पर संतोष जताया, और मास्टर प्लान के कार्यों की सराहना की उन्होंने कहा यहाँ जिस तरह का विकास हो रहा है वह हमें विश्व गुरु, आत्मनिर्भर भारत की ओर लें जा रहा है। 




राज्यपाल महोदय ने कार्यदायी संस्था को मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति की फोटो सहित डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शेष नेत्र और बद्रीश झील दोनों लेक की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने और आस्था पथ पर जितना लाइट इत्यादि का कार्य है उसे मेंनटेन रखने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने चार धाम व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति का एक अच्छा समन्वय देखने को मिला साथ ही उन्होंने इस कार्य में लगे सभी मंदिर समिति के सदस्य, पंडा, पुरोहित, पुलिस फोर्स और प्रशासन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी और पूरी यात्रा के लिए सभी को निर्देशित किया कि इसी तरह कार्य करते रहें ।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *