CHAMOLI NEWS : मेहलचौरी कृषि व्यापार एवं लोक संस्कृति मेले में दिखी ग्रामीण अंचल की लोक संस्कृति व आधुनिक खेती की झलक





गैरसैंण
: मेहलचौरी विकासखंड के अंतर्गत चल रहे कृषि व्यापार एवं सांस्कृतिक मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहे कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल। साथ में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री व राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रकाश मिश्रा, व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी, प्रदेश संगठन मंत्री  अतुल शाह, व्यापार मंडल चमोली जिले के अध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पवन राठौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

मेले के दूसरे दिन की शुरआत पारंपरिक वाद्य यंत्रो की मधुर ध्वनि के साथ स्वागत गीत से हुई। तत्पश्चात दूरस्त ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने रंग बिरंगे परिधानों में ढोल दमाऊं की थाप पर पारंपरिक लोक गीतों, झोड़ा, चांचरी नृत्य के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। 




इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी ने कहा कि मेले की बढ़ती लोकप्रियता जहां एक ओर किसानों की उमीदों को जगा रही है वहीं लोग जैविक खाद्य पदार्थों की खरीदारी कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा मिल रहा है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आने वाले दिनों में यह मेला और भी भव्य रूप में लोगों को देखने को मिलेगा। मैखुरी जी ने विकास खण्ड गैरसैण के मेंहलचोरी में लोक सांस्कृतिक आयोजक व्यापार मंडल महलचोरी के अध्यक्ष भाई मोहन सिंह नेगी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं समस्त पदाधिकारियों व आयोजक समिति के अध्यक्ष व समस्त सदस्यों, जिला उपाध्यक्ष भाई प्रेम संग्रीला, भाई जगमोहन, जिलापंचायत सदस्य श्री सुरेश बिष्ट सहित सभी व्यापारिक बंधुओ, आयोजन समिति का हृदय से आभार 
व्यक्त किया। 

कृषि और व्यापारिक उत्पादों की दिखी झलक 

मेले में कृषि स्टालों पर किसानों ने आधुनिक खेती, जैविक उत्पादों और नई तकनीक से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी। कृषि विभाग के परामर्श केंद्रों में उन्नत बीज, फसलों की सुरक्षा और सिंचाई की तकनिकी जानकारी किसानों के साथ सांझा की गई। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों के उत्पादों, हस्तशिल्प, ऊनि वस्त्रो, जड़ी बूटियों और खान पान की वस्तुओं को मेले में आये लोगों ने बड़ी मात्रा में तरजीह दी जिससे उनकी आर्थिकी को गति मिलती दिखी। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *