उत्तराखंड: गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने पर सरकार कटिबद्ध-अनिल नौटियाल


देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के रजत जयंती वर्ष में तीन दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश के लिए यह सत्र ऐतिहासिक है।

स्थाई राजधानी के मुद्दे पर बोलते हुए अनिल नौटियाल ने साफ कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने का फैसला पूर्व सरकारों के घोषणापत्र और जनता की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि भराड़ीसैंण-गैरसैंण में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है और सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक ने कहा कि गैरसैंण कुमाऊं और गढ़वाल की भावनाओं का केंद्र है, और इसे स्थाई राजधानी बनाए जाने का संकल्प सभी दलों और जनता का है।

विधायक नौटियाल ने स्पष्ट किया कि गैरसैंण को लेकर सरकार का रुख अडिग है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अनावश्यक विवाद खड़ा करना राज्य की जनभावनाओं के खिलाफ है, क्योंकि उत्तराखंड के लोग चाहते हैं कि गैरसैंण ही स्थाई राजधानी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *