उत्तराखंड : देहरादून में उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ी मार LPG गैस सिलेंडर पहुंचा 900 रूपये के पार

देहरादून : पश्चिमी एशिया के संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट की तपिश अब सीधे भारत तक पहुँच गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है।  जिसके कारण उत्तराखंड की राजधानी दून में भी इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। इसका सीधा असर अब जनता की जेब पर पड़ने वाला है। 

देहरादून में 14.2 किलो के घरेलू उपयोग वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 68 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। 

जो गैस सिलिंडर पहले 872 रुपये में मिलता था वह अब 940 रुपये में मिल रहा है। ऐसे ही  कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलिंडर अब दो हजार रुपये में मिल रहा है। 

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील करते हुए कहा कि देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध का जिले में होने वाली आपूर्ति में कोई असर नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार को किन्हीं कारणों से प्रभावित हुई थी जो शनिवार को पूरी तरह सामान्य हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *