उत्तराखंड : पर्यटक औली में कर सकेंगे खरीदारी पहाड़ी शैली में बनेगा हॉट बाजार


ज्योतिर्मठ : औली न केवल एक पर्यटक स्थल है अपितु स्कीइंग के लिए भी पहचाना जाता हैं। प्रतिवर्ष यहां लाखों की संख्या में पर्यटक और स्कीइंग खिलाडी पहुंचते हैं। लेकिन उन्हें अक्सर शिकायत रहती है कि जरुरत का सामान यहाँ आसानी से नहीं मिलता। उनके भावों को समझकर अब उत्तराखंड पर्यटन विभाग औली में पर्यटकों की सुविधा के लिए पहाड़ी शैली का हाट बाजार बनाने की योजना बना रहा है। ये ऐसा बाजार होगा जहां स्थानीय उत्पादों और अन्य तरह की सामग्री के साथ-साथ मेडिकल सुविधा भी आसानी से उपलब्ध होगी । इसका खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार कर भेजी जाएगी।

वैसे तो औली में होटल और खाने की दुकानें तो हैं लेकिन कोई ऐसा बाजार नहीं है जहां पर्यटकों को अपनी जरूरत की सभी चीजें मिल सके। पर्यटकों को अक्सर छोटी छोटी चीजों के लिए यहां तक कि अगर दवा की भी जरूरत पड़े तो उन्हें 13 किमी दूर ज्योतिर्मठ जाना पड़ता है। लेकिन पर्यटन विभाग अब यहां जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास एक ऐसा बाजार बनाने की योजना पर काम चल रहा है, जिसमें लोगों को सभी तरह की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी। 

पर्यटन विभाग यहां पर दुकानें बनाकर देगा। इन दुकानों में सिर्फ खाने-पीने की ही व्यवस्था नहीं होगी बल्कि मेडिकल स्टोर, स्थानीय उत्पाद सहित अन्य सामग्री की दुकानें भी होंगी। इससे न केवल पर्यटकों को लाभ होगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध होगा। इन दुकानों से पर्यटक स्थानीय उत्पादों के साथ साथ कोई अन्य तरह की खरीदारी करना चाहते हैं तो उन्हें वह उपलब्ध हो सकेंगे। 

औली में जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास बाजार बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस बाजार में खाने की दुकानों के साथ ही स्थानीय उत्पाद व अन्य तरह की दुकानें भी होंगी। औली में जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास बाजार बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस बाजार में खाने की दुकानों के साथ ही स्थानीय उत्पाद व अन्य तरह की दुकानें भी होंगी। इसका खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार कर भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *