नई दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से गढ़वाल भवन, नई दिल्ली में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की निवासी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। अपनी व्यस्तता के कारण श्वेता इस अवसर पर उपस्थित नहीं थी लेकिन उनकी माता श्रीमती उषा सजवाण एवं पिता देवेन्द्र सिंह सजवाण जो कि गढवाल भवन के कार्यकारिणी सदस्य भी है ने बेटी की ओर से सम्मान ग्रहण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गढ़वाल हितैषिणी के सदस्यों ने दी बधाई
सम्मान समारोह में समाजसेवी महावीर राणा सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य, कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महिला कार्यकारिणी की सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाईं तथा देवेन्द्र जोशी सहित अन्य सदस्यों और समाज के लोगों ने लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
श्वेता ने बढ़ाया परिवार और समाज का मान
वक्ताओं ने कहा कि शेवता सजवाण की सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने परिश्रम और लगन से परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य युवतियों को भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
गढ़वाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं में आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और आभार के साथ हुआ।
श्वेता सजवाण सहित 14 विशेष योग्यता वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया
गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा सम्मानित होने वालों में कु. आंचल डोभाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट), कु.अंजलि पुरोहित (नीट), अंशिका भंडारी (नीट), अर्णव शर्मा (एन. डी.ए.), आर्यन चौहान (नीट), आर्यन डोभाल (गेट क्लेयर), धीरज जोशी (आई. आई. टी. ), लक्ष्य ढौंडियाल (जे.आर. एफ.), मेहुल गुसांई (नीट), नीतिका नेगी ( फुटबाल), परिनामिका(गेट), सुमन रावत(श्रीलंका में नृत्य -कला गुरू रत्न सम्मान), विप्रा डोबरियाल (नृत्य), श्वेता सजवाण (एन.डी.ए.) ।
देवेंद्र सिंह सजवाण ने जताया आभार
श्वेता सजवाण के पिता देवेन्द्र सिंह सजवाण ने बेटी को सम्मानित करने पर गर्व महसूस करते हुए गढ़वाल हितेषैणी सभा की समस्त कार्यकारिणी, आजीवन सदस्यों एवं प्रसिद्ध समाज सेवी महावीर राणा जी, सहित श्रीमति निर्मल कोटनाला जी, रेनु उनियाल जी, एंव सीमा गुसांई जी, भाई देवेन्द्र जोशी जी व अपने सभी मित्रों का आभार जताया और इस सराहनीय कार्यक्रम के लिए सभा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
