लापता युवक का शव जंगल से हुआ बरामदचमोली खबर : एक महीने से लापता चल रहे युवक का शव जंगल से हुआ बरामद पुलिस जांच में जुटी

गोपेश्वर : एक माह पूर्व गोपेश्वर से लापता पाॅलिटेक्निक के छात्र का सड़ा गला शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में रौली ग्वाड़ के जंगल से बरामद हुआ। मृतक युवक के कपड़े व मोबाइल से शिनाख्त हो पाई। अब पुलिस मौत के कारणों की जाँच में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ स्थानीय महिलाएं गोपेश्वर के नजदीक रौली ग्वाड़ के जंगल में घास लेने गई थी वहां उन्होंने एक सड़े गले शव को देखा तो वे घबरा गई। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली चमोली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का निरिक्षण कर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुँचाया। शव की हालत इतनी ख़राब थी की उसकी पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने मृतक के दोस्तों को बुलाकर शव की पहचान कराई। उन्होंने कपड़ों और उसके पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर दी। इसके बाद युवक के परिजन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी जिला अस्पताल पहुंचे।


ये थी घटना


विकासखंड ज्योतिर्मठ के उर्गम क्षेत्र के देवग्राम निवासी आदित्य नेगी (20) पुत्र रमेश नेगी राजकीय पाॅलिटेक्निक गोपेश्वर में आईटी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह यहां किराये के कमरे में रह रहा था। विगत 13 मई की रात को वह अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसका मोबाइल भी बंद था। जिससे परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा था। किसी आशंका को देखते हुए परिजनों ने 15 मई को चमोली कोतवाली में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन इस बीच वे युवक की तलाश में लगे रहे।


चमोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि शव पुराना होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था। युवक के दोस्तों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। अन्य लोगों ने भी उसकी शिनाख्त की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

You missed