कर्णप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबीचमोली खबर :कर्णप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी बिजली लाइन का सामान उड़ाने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 8 लाख मूल्य की सामग्री बरामदगी

चमोली खबर : कर्णप्रयाग पुलिस की बड़ी कामयाबी बिजली लाइन का सामान उड़ाने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 8 लाख मूल्य की सामग्री बरामदगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्णप्रयाग : चमोली पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए विद्युत लाइन निर्माण सामग्री चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दबोच लिया है। पुलिस ने घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर ₹8 लाख मूल्य की चोरी गई शत-प्रतिशत सामग्री बरामद करने के साथ ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया ‘छोटा हाथी’ (लोडर) वाहन जब्त कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

घटनाक्रम और पुलिस एक्शन

जानकारी के अनुसार 4 जुलाई 2026 को टी.एस. पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साइट इंजीनियर ने कर्णप्रयाग कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि आर.डी.एस.एस. परियोजना के तहत नौटी, पुडियाणी और जाख गांव में बिछाई जा रही 1100 मीटर पीवीसी केबल, 3-4 कुंतल एल्युमीनियम वायर और हार्डवेयर सामान चोरी हो गया था।

इंजिनियर की शिकायत पर चमोली के पुलिस अधीक्षक (SP) सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर सीओ त्रिवेन्द्र सिंह राणा और प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल ने तुरंत एक जाँच टीम गठित की। पुलिस ने रूट के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे एक संदिग्ध छोटा हाथी वाहन (UP 14 ST 4911) पर शक गया। 4 जुलाई को ही दोपहर 12:30 बजे गौचर चौकी के पास पुलिस द्वारा घेराबंदी कर इस हाथी वाहन को रोका गया, जिसमें चोरी का पूरा माल लोड था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. मो. दानिश (उम्र 23 वर्ष)
  2. चाँद मोहम्मद (उम्र 20 वर्ष)
  3. फरमान (उम्र 30 वर्ष)
  4. सुएब (उम्र 23 वर्ष)

बरामद सामान की लिस्ट

08 बंडल पीवीसी (A.B.C.) केबल वायर
07 बंडल एल्युमीनियम वायर
04 कट्टे हार्डवेयर एसेसरीज

पुलिस टीम की सराहना

इस त्वरित खुलासे में उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाई, सरोज नौटियाल, विजय जखमोला, गणेश कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक रावत, हनुमंत और कांस्टेबल सुशील कुमार की मुख्य भूमिका रही। एसपी चमोली ने टीम की पीठ थपथपाई है।