Major Anti Drug Action in Chamoli Smack Smuggler Heldचमोली में नशे के खिलाफ बड़ी चोट: पुलिस को देख भाग रहा स्मैक तस्कर गिरफ्तार

चमोली में नशे के खिलाफ बड़ी चोट पुलिस को देख भाग रहा स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोखरी : चमोली जिले को नशामुक्त बनाने की डिसा में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पोखरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तत्पारता दिखते हुए एक स्मैक तश्कर को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस की इस मुतैदी से क्षेत्र के नागरिकों ने रहत की सांस ली है।

पुलिस को देखकर भाग रहा था तस्कर

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (SP) सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम विशाल तिहारा मोटर मार्ग पर गाड़ियों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी विशाल तिहारा के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। युवक की हरकतें अजीब लगने पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए पीछा किया और चारों तरफ से घेरकर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में मिली स्मैक, केस दर्ज

पकड़े गए युवक की पहचान 25 वर्षीय मयंक भट्ट पुत्र सतीश भट्ट निवासी चमशील गांव पोखरी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत स्मैक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मयंक के खिलाफ पोखरी थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों को मिली कामयाबी

तस्कर को दबोचने वाली पुलिस टीम में ये जांबाज शामिल रहे:नेतृत्व: थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पंत, टीम सदस्य उपनिरीक्षक (SI) प्रशांत बिष्ट, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया।