कर्णप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देते मनीष खंडूड़ी और भाजपा कार्यकर्ताचमोली खबर : कर्णप्रयाग में पूर्व सीएम स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने याद किए संस्मरण

चमोली खबर : कर्णप्रयाग में पूर्व सीएम स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने याद किए संस्मरण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्णप्रयाग : विकासखंड सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान चमोली जिले भर से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पहाड़ और सड़कों के विकास के लिए हमेशा याद रहेंगे खंडूड़ी

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे स्व. खंडूड़ी के पुत्र और भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिताजी के दिल में हमेशा उत्तराखंड और पहाड़ के विकास की चिंता रहती थी। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र सरकार में भूतल एवं परिवहन मंत्री रहते हुए स्व. खंडूड़ी ने देश और खासकर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़कों का जो मजबूत नेटवर्क तैयार किया, वह आज भी प्रदेश की लाइफलाइन है।

वरिष्ठ नेताओं ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सरकार के दायित्वधारी प्रेम सिंह राणा, रामचंद्र गौड़, वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता हरीश पुजारी, टीका प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र नेगी, विनोद नेगी और धन सिंह नेगी ने स्व. खंडूड़ी के अनुशासित और ईमानदार जीवन से जुड़े कई प्रेरणादायक संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन प्रदेश की सेवा के लिए समर्पित रहा।

जिले भर के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, पवित्रा बिष्ट, राकेश कुमार डिमरी, राकेश रतूड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समीर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विक्रम कठैत, नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट और व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।