उत्तराखंड : चमोली को ₹155 करोड़ की सौगात, CM धामी ने किया 63 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोपेश्वर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जनपद चमोली के विकास को एक नई रफ्तार दी है। बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े’ के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की कुल ₹155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं का तोहफा जनता को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बुनियादी ढांचे और स्थानीय विकास को मजबूत करने के लिए ₹113.99 करोड़ की 36 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही, जनता की सहूलियत के लिए बनकर तैयार हो चुकी ₹41.37 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण (उद्घाटन) भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंचाने और सुशासन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इन योजनाओं के पूरे होने से चमोली जिले में रोजगार, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को भारी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें ₹ 4.34 करोड़ से जोशीमठ-नीति मार्ग के जुग्जू में स्टील ट्रस पुल, ₹9.62 करोड़ से लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांज – पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लोह सेतु, ₹85.24 लाख से मैहलचौरी-सिलंगना घनियाली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, ₹2.20 करोड़ से चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग विस्तार, ₹2.57 करोड़ से विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग, ₹2.51 करोड़ से नन्दानगर की 13 पर्वतीय नहरों का पुनरोद्धार कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री ने ₹3.40 करोड़, ₹4.08 करोड़, ₹4.59 करोड़, ₹2.16 करोड़, ₹1.83 करोड़, ₹3.52 करोड़ एवं ₹6.83 करोड़ की अलग अलग बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का शिलान्यास भी किया । ₹2.60 करोड़ से डायट गौचर अनुरक्षण, ₹4.36 करोड़ से मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नन्दप्रयाग, ₹98.45 लाख से पशु चिकित्सालय तलवाड़ी, ₹3.03 करोड़ से सेम-तोप में सामुदायिक भवन एवं पार्किंग का भी शिलान्यास किया गया।
₹2.88 करोड़ से राइंका उज्ज्वलपुर भवन, ₹3.20 करोड़ से नन्दानगर पार्किंग, ₹4.05 करोड़ से गोगनापानी-भडूड़ा मोटर मार्ग, ₹4.71 करोड़ से गोपेश्वर-पोखरी-बछेर मोटर मार्ग, ₹3.32 करोड़ एवं ₹2.33 करोड़ से स्टील गर्डर सेतु, ₹6.99 करोड़ से नौटी-चौण्डली-ल्यूथा मार्ग, ₹7.42 करोड़ से हरनीचक-मुन्दोली मार्ग, ₹9.36 करोड़ से थराली-घाट (डुंग्री) मार्ग, ₹3.50 करोड़ से लौहाजंग-वॉक मार्ग तथा ₹1.95 करोड़ एवं ₹2.00 करोड़ से तेलाण मार्ग पर स्टील गर्डर सेतु सहित शिक्षा, सिंचाई, पशुपालन एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी अन्य योजनाएं भी शिलान्यास में शामिल थीं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें ₹1.42 करोड़ से गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, ₹2.71 करोड़ से सेमी-मासों मोटर मार्ग, ₹2.34 करोड़ से हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग, ₹1.15 करोड़ से नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण, ₹50-50 लाख से बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन, विभिन्न विद्यालयों में ₹21.84 लाख से ₹26.77 लाख की लागत से पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशालाएं, ₹3.50 करोड़ से बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी, ₹2.45 करोड़ से खेल स्टेडियम गोपेश्वर में दो कोर्ट का बैडमिंटन हॉल, ₹40.50 लाख से कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज, ₹30 लाख से पाण्डुकेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति भवन, ₹5.63 करोड़ से तेफना-कण्डारा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन, ₹9.32 करोड़ से कुलसारी-गैरवारम मोटर मार्ग अपग्रेडेशन तथा ₹7.75 करोड़ से लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्ग शामिल है।
इस अवसर पर चमोली के प्रभारी मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल, बद्रीनाथ विधायक श्री लखपत बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर अध्यक्ष श्री संदीप रावत, नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग अध्यक्ष श्री गणेश शाह, महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला तिवारी, राज्य मंत्री श्री हरक सिंह, श्री रामचंद्र गौड़, श्री बलवीर घुनियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री ऋषि प्रसाद सती, जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री श्री अरुण मैठाणी, श्री विनोद कनवासी, श्री दलवीर दानू, जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक प्रकाश सहित अन्य अनेकों लोग मौजूद थे।
