उत्तरांचल भ्रातृ समिति द्वारा मेधावी छात्र उत्कृष्ट पुरस्कार समारोह 2026उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा "मेधावी छात्र उत्कृष्ट पुरस्कार सम्मान समारोह–2026" का भव्य आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा मेधावी छात्र उत्कृष्ट पुरस्कार सम्मान समारोह–2026 का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन

लोनी (गाज़ियाबाद): उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, राम पार्क विस्तार, लोनी द्वारा रविवार को आशीष फार्म हाउस, खानपुर मोड़ में “मेधावी छात्र उत्कृष्ट पुरस्कार सम्मान समारोह–2026” का भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, भारतीय सेना में चयनित तीन युवाओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी.ए.) की परीक्षा उत्तीर्ण कर समाज का गौरव बढ़ाने वाले दीपक जोशी सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवाशक्ति, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

डॉ. विनोद बछेतीकार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक साहित्य लोकभाषा मंच दिल्ली, चेयरमैन डी.पी.एम.आई. (DPMI), दिल्ली प्रदेश भाजपा मंत्री एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. विनोद बछेती जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और निरंतर परिश्रम ही सफलता का वास्तविक आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिश्रम करने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होता है। इसके उपरांत उन्होंने अपने करकमलों से मेधावी विद्यार्थियों, सेना में चयनित युवाओं और सी.ए. दीपक जोशी को सम्मानित किया।

शिक्षित एवं संस्कारित बच्चे ही असली पूँजी

दिनेश पटवालकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान वरिष्ठ सलाहकार श्री दिनेश पटवाल जी ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूँजी उसके शिक्षित, संस्कारित एवं प्रतिभाशाली बच्चे हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। विशिष्ट अतिथि ज्योति विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रीमती अनीता नेगी जी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों का महत्व बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

संस्कृति और लोक परंपराओं का संरक्षण करती रहेगी समिति

जयेंद्र नेगीअंत में समिति के अध्यक्ष श्री जयेंद्र नेगी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं समाज के सभी सम्मानित नागरिकों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति भविष्य में भी शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, समाज सेवा एवं उत्तराखंड की संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इनका रहा उल्लेखनीय सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह मनराल जी, वरिष्ठ सलाहकार श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, सचिव श्री राजेन्द्र सिंह रावत जी, प्रचार सचिव श्री नीरज चौधरी जी, मीडिया प्रभारी श्री शंकर सिंह बिष्ट जी, कोषाध्यक्ष श्री आनंद सिंह रावत जी, सह-कोषाध्यक्ष श्री संतोष चौहान जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेन्द्र सिंह रावत जी, एफ-ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह गौसाई जी, श्री प्रदीप गौसाई जी, सलाहकार श्री महेन्द्र सिंह गौसाई जी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती संगीता भट्ट जी, समाजसेवी श्रीमती मंजू उनियाल जी सहित समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मातृशक्ति और युवाशक्ति का उल्लेखनीय सहयोग रहा। यह समारोह शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रसेवा और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश देकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।