नई दिल्ली : देश व खेल जगत के लिए अत्यंत ही दुःखद खबर है। उत्तराखंड की शान बान प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया है । उनके निधन से संपूर्ण खेल जगत, भारत और उत्तराखंड में शोक पसर गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार हाल ही में म्यूनिख (जर्मनी) से लौटते समय विमान में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उनके कार्डियक ब्लॉकेज को साफ करने के लिए स्टेंट सर्जरी की गई थी और वह स्थिर होकर ठीक हो रहे थे, लेकिन आज सुबह अचानक तबियत बिगने से उनका निधन हो गया। उनके निधन से उत्तराखंड, उनके करीबी और देश के समस्त खेल प्रेमी स्तब्ध हैं ।
पद और उपलब्धियां
जसपाल राणा भारतीय पिस्तौल निशानेबाजों के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे । एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 1994 और 2006 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक सहित कई पदक जीते ।
प्रतिष्ठित सम्मान
कॉल खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार, 1997 में पद्म श्री और 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
ओलंपिक सफलता
उन्हें हाल ही में पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली स्टार शूटर मनु भाकर के शानदार मार्गदर्शन और कोचिंग के लिए व्यापक रूप से सराहा गया था ।
खेल जगत में शोक
उनके असामयिक निधन से न केवल उनके गृह राज्य उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश में खेल प्रेमियों और भारतीय निशानेबाजी बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई है

