मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना चमोली उत्तराखंड ट्रायल वीडियो रिकॉर्डिंग जिलाधिकारी गौरव कुमारचमोली खबर : मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता, हर ट्रायल की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग-डीएम गौरव कुमार

चमोली खबर : मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता, हर ट्रायल की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग-डीएम गौरव कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपेश्वर : मुख्यमंत्री उदीयमान एवं खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के अंतर्गत जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने के लिए विस्तृत

कार्ययोजना तैयार की गई, चयन प्रक्रिया में नहीं होगा कोई समझौता

जिलाधिकारीजिलाधिकारी गौरव कुमार ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही होनी चाहिए, ताकि केवल वास्तविक और पात्र खिलाड़ियों को ही इसका लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर पारदर्शिता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल बनाकर तय समयसीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

चयन के लिए ये नियम और दस्तावेज होंगे अनिवार्य

बैठक में योजना के तहत चयन के लिए कड़े मानक तय किए गए हैं
स्थायी निवास: खिलाड़ी का संबंधित जनपद का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
आयु का प्रमाण: उम्र के निर्धारण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल द्वारा जारी अंकपत्र/बोनाफाइड प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
बैंक खाता: चयनित खिलाड़ियों को अपने बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।

खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

न्याय पंचायत, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थलों का चयन खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के माध्यम से होगा। खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से आयोजन के लिए प्रतिनिधियों की तैनाती करेंगे। खेल विभाग के प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सभी खेल समन्वयकों को चयन प्रक्रिया के मानकों की जानकारी देंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जनपद स्तर पर होने वाले सभी ट्रायल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए।

बैठक में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, अधिशासी अधिकारी जल संस्थान संजय कुमार सैनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्रनाथ द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) पंकज कुमार उप्रेती और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोपेश्वर अनिल पंत, सहायक अभियंता अरुण राय, खेल समन्वयक के.सी. पंत, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट और सहायक खेल प्रशिक्षक सुरेश बिष्ट सहित कई सदस्य उपस्थित थे।