Dr Vinod Bachheti



भाजपा मयूर विहार जिला अध्यक्ष डॉ विनोद बछेती को दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष के बाद पार्टी द्वारा उनको दिल्ली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का किया धन्यवाद।

नई दिल्ली :  मंगलवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिल्ली प्रदेश कार्यकारणी की नियुक्तियां की गई है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचेदवा द्वारा जारी सूची में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मयूर विहार व दिल्ली एनसीआर में उत्तराखण्ड समाज के हमदर्द व समाज सेवी डॉ विनोद बछेती जी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

डॉ. बछेती जी निरन्तर पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ कर पार्टी संगठन के लिए निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करते रहे । जिलाध्यक्ष रहते उनकी कार्यप्रणाली से पार्टी व  संगठन को मजबूती मिली जिसका नतीजा पिछले निगम चुनावों में भी देखने को मिला। पार्टी ने उनके उत्कृष्ट कार्यो  व कुशल नेतृत्व व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उनको जिला अध्यक्ष से पदोन्नति के साथ प्रदेश में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ. बछेती ने उन पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन का सहृदय आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गयी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा एवं पार्टी का सच्चा सिपाही बनकर निरन्तर पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *