उत्तरकाशी

UTTARKASHI  : संगमचट्टी क्षेत्र के दरसों गांव के एक रिसोर्ट में युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। घटना की जानकारी पर युवती के परिजन ग्रामीणों के साथ रिसोर्ट पर पहुंचे। शव को देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई और वहां पर जमकर हंगामा किया। साथ ही रिसोर्ट कर्मचारियों के साथ मार पीट भी की गई। इस मारपीट में रिसोर्ट के दो कर्मचारी घायल हुए हैं। 
बताया जा रहा है कि युवती रिसोर्ट में काम करती थी और कल तक वह ठीक थी। परिजनों का कहना है कि एक रात में ऐसा क्या हुआ कि हमें उसे इस हालत में देखना पड़ा। उन्होंने युवती की हत्या में रिसोर्ट कर्मचारियों का हाथ होने की आशंका जताई है। 







मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करने के साथ ही शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराने के प्रयास किये, किन्तु लोगे शांत होने की बजाय और उग्र हो गए। 

युवती की मौत कैसे और क्यों हुई अभी इस बारे में कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच में जुटे हैं। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी उसके बाद ही कोई उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा ।फिलहाल रिसोर्ट के दो कर्मचारियों को हिरासत मैं लिया गया है। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *