वैश्विक निवेशक सम्मलेन 2023 देहरादून





GLOBAL INVESTORS SUMMIT 2023
: उत्तराखंड में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में शुभारम्भ किया। सम्मलेन में देश-विदेश के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं। वहीं तीन विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी पहाड़ी टोपी और वास्कट पहने एक ख़ास अंदाज़ में नज़र आए। 

पीएम मोदी ने सम्मेलन के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग की। प्रदेश के सभी उत्पादों को अब एक नाम से पहचाना जायेगा। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे।




प्रधानमंत्री ने देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया और कहा कि यहां आकर मेरा मन धन्य हो जाता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा की जहां अंजुली में गंगाजल हो, जहां हर एक मन बस निश्चल हो, जहां नारी में सच्चा बल हो उस देवभूमि का आशीर्वाद लिए मैं चलता जाता हूँ..है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं। कहा कि आप सभी को इस सम्मिट से उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है। पीएम बोले कि मैंने उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं को निकट से देखा है। बीते दिनों श्रमिकों को टनल से सुरक्षित निकालने के सफल अभियान पर आप सभी का अभिनंदन करता हूं।  

पीएम ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व जब मैं बाबा केदार के दर्शन को निकला था तो उस समय मेरे मुंह से अचानक  निकला था कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुझे खुशी है कि उस कथन को मैं लगातार पूरा होते देख रहा हूं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *