प्रधानमंत्री मोदी की शंखनाद रैली रुद्रपुर उत्तराखंड में





रुद्रपुर
: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रुद्रपुर के मोदी मैदान में विजय शंखनाद रैली कर उत्तराखंड में चुनावी विगुल बजाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रैली के सफल आयोजन के लिए सोमवार से ही रुद्रपुर में थे। रैली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट मौजूद रहे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में यह मेरी पहली चुनावी सभा है। लेकिन मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जो धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास के माध्यम से लौटाऊंगा। देवभूमि का यह आशीर्वाद मेरे लिए बहुत बड़ी पूंजी है।




यह चुनावी सभा ऐसे क्षेत्र में हो रही है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है। मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को धन्य महसूस करता हूं। हमें उत्तराखंड को विकसित बनाकर सबसे आगे लेकर जाना है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीते दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गांरंटी दी है। तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति का मतलव है, लोगों के कमाई बढ़ेगी, नौकरी के अवसर बढ़ेंगे, गांव और शहरों में सुविधा बढ़ेगी। इसका फायदा उत्तराखंड को भी होगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि हम तीसरे टर्म में एक और बड़ा काम करने जा रहे हैं जिससे आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली बिल जीरो हो और साथ ही साथ बिजली से  कमाई भी हो। 




उत्तराखंड में भाजपा ने 12 लाख घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाया, पांच लाख शौचालय बनवाया, पांच लाख से अधिक मिहलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। भाजपा सरकार ने 35 लाख लोगों के बैंक खाते खुलवाए। यहां के छोटे किसानों के बैंक खातों में 22 सौ करोड़ रुपये सीधे भेजे हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने साढ़े पांच लाख से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया है। पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला गैस मुक्त कनेक्शन दिया गया है। करीब ३ लाख लोगों को स्वाभिमान योजना के तहत उनकी प्रॉपर्टी के कार्ड दिए गए हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तरखंड के नौजवानों का सपना ही मोदी का संकल्प है। बीते कुछ सालों में यहां से पलायन रुका है। वो दिन दूर नहीं जब रोजगार के लिए शहर गए लोग वापस उत्तराखंड लौटेंगे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *