उत्तरकाशी के नौगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग पर सड़क हादसे में बोलेरो वाहन चालक की मौत





उत्तरकाशी : 
नौगांव-चोपड़ा-कसलाना मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। 
चालक की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र ज्वार सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे एक बुलेरो वाहन संख्या UK0567 कसलाना से चोपड़ा जा रहा था लेकिन कसलाना से कुछ दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू कर शव को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। वाहन में चालक अकेले ही सवार था।  




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *