कर्णप्रयाग : चमोली पुलिस ने बकेट चोरी के मामले में एक आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को नारायणबगड़ निवासी लखपत सिंह जो कि जेसीबी ऑपरेटर हैं, ने थाना थराली में एक शिकायती दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी जेसीबी मशीन का छोटा बकेट चोरी कर लिया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर थाना थराली में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 29/25, धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया के नेतृत्व में मामले के खुलासे हेतु तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
विवेचक अ0उ0नि0 भूपेंद्र सिंह ने मामले की बारीकी से जांच करते हुए जांच के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्त रवि कुमार (27 वर्ष) पुत्र गजपाल राम, निवासी ऑर्डर, थाना थराली के बारे में उक्त घटना से जुड़े साक्ष्यों की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया। जिसके पश्चात विवेचक द्वारा माननीय न्यायालय से विधिवत रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त से गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने चोरी की गई जेसीबी की बकेट को ग्राम बगोली-सेरागाड़ मोटरमार्ग के किनारे छिपा रखा है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।