भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के जनपद चमोली आगमन पर किया गया स्वागत और अभिनंदन


कर्णप्रयाग : सोमवार 27 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के जनपद चमोली प्रवास के दौरान गौचर पहुंचने पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया गया। 

इसके बाद लंगासू पहुंचने पर होटल महालक्ष्मी पैलेस में भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। श्रीमती रुचि भट्ट ने इसके लिए समस्त जिले के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं का हृदय से अभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर माननीय मुख्यमंत्री धामी जी के विकासशील कार्यों को धरातल पर उतारकर अपने क्षेत्र व जिले को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी बहने सशक्त हैं और वे महिला समूहों के साथ मिलकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है। 

इस दौरान माननीय विधायक कर्णप्रयाग श्री अनिल नौटियाल जी, जिलाध्यक्ष श्री गजपाल बर्थवाल जी ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती हिमानी वैष्णव जी ,जिला महामंत्री श्री अरुण मैठाणी जी ,मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बिष्ट जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बिष्ट जी, युवा मोर्चा महामंत्री श्री कुलदीप नेगी जी, मंडल महामंत्री श्री नितेश चौधरी जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश डिमरी जी,पूर्व पार्षद श्री अनिल नेगी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पवित्रा बिष्ट जी, मंडल मीडिया प्रभारी श्रीमती काजल भंडारी जी, युवा मोर्चा जिला मंत्री कामिनी जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह नेगी, श्रीमती अनीता डिमरी, श्रीमती मीना सिमल्टी, श्रीमती प्रेमा मैखुरी, पूर्व प्रधान प्रदीप नेगी सहित जिले के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *