Job Alert : उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी की 587 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन




UKMSSB NURSING OFFICER RECRUITMENT 2025 :
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर नर्सिंग अधिकारियों के 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। 27 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

सोमवार को चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के 587 खाली पदों की विज्ञप्ति जारी की है। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार व पिथौरागढ़ में 480 पद व बैकलॉग के 107 पद शामिल हैं। 

पदों का विवरण 

सामान्य नर्सिंग अधिकारी (पुरुष एवं महिला)   336 पद 

डिप्लोमा धारक नर्सिंग अधिकारी (केवल पुरुष)  144 पद 

डिग्री धारक नर्सिंग अधिकारी (केवल पुरुष)   32 पद 

डिग्री धारक नर्सिंग अधिकारी (केवल महिला)  75 पद 

शैक्षणिक योग्यता 

  • भारतीय नर्सिंग परिषद् (INC) से मान्यता प्राप्त संसथान से बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा 
  • उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल देहरादून में वैध एवं सक्रीय पंजीकरण 
  • हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान 

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य वर्ग एवं ओबीसी वर्ग  रुपये 300  
  • एडब्ल्यूएस, ऐसी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवार  रुपये 150 

वेतनमान 

चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार 44900 से 1,42,400 मासिक वेतन दिया जायेगा। 

आवेदन की अंतिम तिथि 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 है। 

ऐसे करें आवेदन 

  • आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं 
  • रजिस्ट्रेशन कर अपना एकाउंट बनाएं 
  • प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें 
  • आवेदन पत्र में सभी जरुरी जानकारी भरें 
  • फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन की स्कैन कॉपी अपलोड करें 
  • श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करें 
  • अंतिम रूप से फॉर्म सम्मिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *