दिल्ली में दी गई जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलिदिल्ली में दी गई जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दिल्ली में दी गई जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित हिमांचल भवन में पूर्व शूटर स्वर्गीय जसपाल राणा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

श्रद्धांजलि सभा में सभी ने पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के संस्मरणों को याद कर कहा कि उनकी प्रसिद्धि से उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ा है। साथ ही उनकी उपलब्धियों और शूटिंग में भारत को नई पहचान दिलाने के लिए उन्हें कोटि कोटि नमन किया गया।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा जसपाल राणा न केवल उत्तराखंड की शान थे बल्कि पूरे भारत का नाम उन्होंने विश्व में रोशन किया था । इस श्रद्धांजलि सभा को उनके अलावा लोक दल के महामंत्री मनमोहन शाह अचिंहित आंदोलनकारी समिति के संरक्षक अनिल पत, चौधरी चरण सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह धुमाकोट महोत्सव के संगरक्षक सोमपाल नेगी किशोर रावत पत्रकार कमल सिंह राजा सिंह भगत सिंह अनूप सिंह गुलशन जहां समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया और दिवंगत जसपाल राणा को मिनट का मौन रखकर दिवंगत शूटर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस सभा में दिल्ली होटल कांड में गिरफ्तार केसर सिंह नेगी जी को भी तत्काल रिहा किये जाने की मांग की गई। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत शूटर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।