लोनी में होगा उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान पुरस्कार 2026 का आयोजनउत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति लोनी द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान पुरस्कार 2026 का होगा भव्य आयोजन

उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति लोनी द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान पुरस्कार 2026 का होगा भव्य आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद : उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक भाषाओं एवं प्रतिभाओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा प्रथम बार “उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान पुरस्कार–2026” का भव्य आयोजन रविवार, 05 जुलाई 2026 को आशीष फार्म हाउस, खानपुर मोड़, रामपार्क विस्तार, लोनी गाजियाबाद में सायं 3:45 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।


समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद बच्छेती जी (संरक्षक, उत्तराखंड लोकभाषा साहित्य मंच, दिल्ली, चेयरमैन डीपीएमआई, दिल्ली एवं प्रदेश मंत्री, भाजपा दिल्ली प्रदेश) होंगे। उनके कर-कमलों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं, एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले प्रतिभाशाली युवा वर्ग तथा समाज के विशिष्ट सम्मानित व्यक्तित्वों को “उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान पुरस्कार–2026” से सम्मानित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊँनी एवं जौनसारी लोकभाषा और संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकगीत एवं लोकनृत्य भी आयोजित किए जाएंगे। समिति की कार्यशाला से जुड़े नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध विरासत की अनुपम झलक प्रस्तुत करेंगे।


श्री नेगी ने कहा कि समिति का यह प्रयास केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोकभाषा और संस्कारों से जोड़ने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने समस्त उत्तराखंड प्रवासी भाई-बहनों, मातृशक्ति, युवा साथियों तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।