एनएसए अजीत डोभाल को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026राष्ट्रीय सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए NSA अजीत डोभाल होंगे लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रीय सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए NSA अजीत डोभाल होंगे लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीतिक मामलों और देश की सेवा में उनके लंबे एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार की घोषणा लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट ने की है।

अजित डोभाल को यह पुरस्कार शनिवार 1 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों से प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर कई गणमान्य हस्तियों के शामिल होने की भी संभावना है।

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार देश के उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो। इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1983 में तिलक स्मारक ट्रस्ट द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार हर वर्ष 1 अगस्त, स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान किया जाता है।

अजीत डोभाल भारत के सबसे अनुभवी सुरक्षा विशेषज्ञों में गिने जाते हैं। वे वर्ष 2014 से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं और आतंकवाद-रोधी अभियानों, रणनीतिक सुरक्षा नीति तथा कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों में उनकी अहम भूमिका रही है।

इस सम्मान के साथ अजीत डोभाल उन प्रतिष्ठित हस्तियों की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्हें पहले यह पुरस्कार मिल चुका है। इनमें पूर्व प्रधमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी एवं डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तथा हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुधा मूर्ति और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इस सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।